कैराना: निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने की मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Kairana, Shamli | Jul 19, 2024 शुक्रवार को निरंतर तत्पर सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शमून उस्मानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन पत्र एसडीएम को सौंपा है। बताया गया है कि देश में पिछले कुछ समय से अलग-अलग स्थानों पर माॅब लिंचिंग की घटनाएं सामने आई है। उक्त घटना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि पूरी तरह से अस्वीकार्य भी है। उन्होंने घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने की मांग की है।