कैराना: कैराना कोतवाली में मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी की मौजूदगी में 14 लाख रुपए की मुकदमाती शराब को किया गया नष्ट
Kairana, Shamli | Jul 19, 2024 कैराना कोतवाली पुलिस ने 103 मुकदमों से संबंधित 235 पेटी देसी शराब, 114 पेटी अंग्रेजी शराब, 34 बोतल बीयर व 691 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जब्त किए थे, जिन्हें मालखाने में जमा किया गया था। शुक्रवार को एसडीएम/उपजिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल कुमार यादव व सीओ सिटी श्याम सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया।