हुज़ूर: भोपाल में नशे के खिलाफ कार्रवाई, क्राइम ब्रांच ने तीन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 28, 2025 भोपाल में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच का एक्शन गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार। तीन गांजा तस्कर को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है । आपको बता दे कि गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से 9 किलो 80 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। गंजे की कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच ने कारवाई की।