दुर्गाकुंड स्थित 52 बीघा जमीन पर डंपिंग जोन बनाए जाने पर महाराज राजकुमारी कृष्ण प्रिया ने जताई आपत्ति, किया विरोध
Sadar, Varanasi | Jan 16, 2026 महाराज कुमारी कृष्ण प्रिया 52 बीघा पर चल रहे हैं जेसीबी के विरोध में मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों से बात कर इसका विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर अभी हाईकोर्ट से स्थगन आदेश है फिर इस पर किसके आदेश से कार्य हो जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपके पास कोई ऐसा आदेश है तो कागजात दिखाए जाए।