शिवसागर: शिवसागर थाने की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत टॉल प्लाज़ा के समीप चलाया वाहन चेकिंग अभियान
शिवसागर थाने की पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टॉल प्लाज़ा के समीप सोमवार की सुबह 11 बजे के करीब वाहन चेकिंग अभियान चलाया है। वाहन चेकिंग अभियान को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया की आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने को लेकर अलर्ट मोड़ पर है और सभी जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।