सुसनेर: मेला ग्राउंड: शीतला मैया के दरबार में उमड़ी मातृशक्ति: अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि के लिए किया महायज्ञ और भंडारा
नगर की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना काे लेकर मेला ग्राउंड के शीतला माता मंदिर में इतवारीया बाजार क्षेत्र के महीला मंडल ने मंगलवार को दोपहर ढाई बजे महायज्ञ में विश्व शांति की कामना हेतु आहुतियां देकर शीतला मैया को पकवानो का भौग लगाया और भंडारा शुरू किया गया। शीतला मैया का आकर्षक श्रृंगार भी किया गया। पूजन की क्रिया पं. ब्रह्मप्रकाश ने सम्पन्न कराई।