बांसवाड़ा: शहर के धोबीवाडा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे खिले, सड़कों पर जलभराव से थमी रफ्तार
बांसवाड़ा। जिले में शुक्रवार सुबह 9 बजे से ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। आसमान में उमड़े काले-घने बादलों के साथ शुरू हुआ बारिश का दौर कहीं हल्की फुहारों तो कहीं तेज बौछारों के रूप में बरसा। इस मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।