कहरा: सदर थाना क्षेत्र में डीबी रोड पर ई-रिक्शा चालक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, दो युवक घायल
Kahara, Saharsa | Dec 30, 2024 सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड जिला परिषद कार्यालय समीप एक तेज रफ्तार ई रिक्शा चालक ने बाइक पर सवार दो युवक को ठोकर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया। ई रिक्शा के ठोकर लगने से दोनों युवक नीचे जा गिरा और बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है। दोनों जख्मी का नाम मोहम्मद मुन्ना और मोहम्मद दिलदार बताया जा रहा है।