पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित शिवलाल प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक उपस्थित थे।