खलारी: खलारी में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, चार दिनों में 450 मिमी से अधिक वर्षा
Khelari, Ranchi | Jun 20, 2025 खलारी कोयलांचल क्षेत्र में में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बनने लगे हैं। शुक्रवार दोपहर तीन बजे प्राप्त आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 17 जून से 20 जून तक खलारी में कुल 450.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है...