खलारी: नशा मुक्त भारत की दिशा में डकरा में संकल्प लिया गया
Khelari, Ranchi | Jun 15, 2025 रांची पुलिस प्रशासन की ओर से नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार दोपहर तीन बजे से खलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहन नगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खलारी डीएसपी राम नारायण चौधरी ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य के लिए नशा से दूरी जरूरी है...