खलारी: खलारी में लगातार बारिश से सड़कें जलमग्न, नदी का जलस्तर बढ़ा
Khelari, Ranchi | Jun 18, 2025 खलारी कोयलांचल क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। वहीं इसके कारण उत्पन्न समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बुधवार शाम 5 बजे...