दिनारा विधानसभा सीट पर कड़े मुकाबले में आरएलएम उम्मीदवार आलोक सिंह ने आज शुक्रवार की रात करेब 8 बजे शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने राजद उम्मीदवार राजेश यादव को 10,834 मतों से पराजित किया। पूर्व मंत्री एवं निर्दलीय उम्मीदवार जय कुमार सिंह को करीब 17 हजार वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।