झालरापाटन: झालरापाटन में आस्था की लहर, गंगा दशमी पर द्वारिकाधीश व कल्याण राय जी ने किया नौका विहार
झालरापाटन में गंगा दशमी के पावन पर्व पर बुधवार देर शाम श्री द्वारिकाधीश व श्री कल्याण राय मंदिर में भव्य नौका विहार मनोरथ का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और उन्होंने प्रभु के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। देवस्थान विभाग और सत्संग समिति के संयुक्त तत्वावधान में यमुना जी की मनोहारी झांकी सजाई गई।