पेटरवार: पिपराडीह में बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, इलाके में दहशत
पेटरवार थाना क्षेत्र के मायापुर पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। चोर सोना-चांदी के आभूषण, टीवी, कांसा-पीतल के बर्तन समेत अन्य कीमती सामान ले उड़े।घर मालिक मुकेश महतो ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला, बक्से की कुंडी टूटी और अलमारी बिखरी मिली।