इंदौर: इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, मृतकों की संख्या 21 हुई, 11 मरीज अभी भी आईसीयू में, 4 वेंटिलेटर पर
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के सेवन से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को एमवाय अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता वर्मा (50) निवासी फर्सी वाली गली, भागीरथपुरा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनीता को छह जनवरी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी। पहले उन्हें भागीरथपुरा स्थित स