पन्ना: बृजपुर में कुष्ठ रोग से मुक्ति और विश्व शांति के लिए जैन धर्म का विशेष आयोजन, सिद्ध चक्र विधान
Panna, Panna | Nov 20, 2024 बुधवार को बृजपुर के दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन प्रवचन का आयोजन हुआ। मुनि श्री विनिश्चल सागर जी महाराज और उपाध्याय श्री विनियोग सागर जी महाराज ने अपने मंगल वचनों में सिद्ध चक्र विधान की पौराणिकता और महत्ता पर प्रकाश डाला।