ग्वालियर गिर्द: अप्रैल की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, शनिवार को तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचा
ग्वालियर में गर्मी कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ रही है इस बार जिस तरह से अप्रैल महीने में सूरज तपा है ऐसा कई सालों से देखने में नहीं आया है पिछले एक सप्ताह से तापमान 40 और 43 डिग्री के बीच बना हुआ है।सड़के सुबह 10 और 11 बजे के बीच सूनी होना शुरू हो जाती है मजबूरी में लोग अपने काम धंधे के लिए निकल रहे है, अधिकांश लोग तो घर से ही काम चला रहे हैं।