जगदलपुर: कलेक्टर हरिस एस की पहल पर बस्तर जिले के अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों का त्वरित सर्वेक्षण शुरू, 160 मकान हुए क्षतिग्रस्त
जिले में सोमवार से हो रही अनवरत अतिवर्षा को मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर श्री हरिस एस के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित बचाव एवं राहत कार्य सुनिश्चित किया गया। साथ ही अतिवर्षा पीड़ितों को राहत शिविरों में ठहरने सहित भोजन एवं चिकित्सा जैसी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई।