मड़ियाहू: शॉर्ट सर्किट से 100 केवीए ट्रांसफार्मर जला, 200 घरों की बिजली हुई गुल
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बुधवार देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण 100 केवीए का ट्रांसफार्मर और उससे जुड़ी केबल जलकर नष्ट हो गई। घटना के बाद गांव के करीब 200 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने नेवढ़िया पावर हाउस को अवगत कराया।