हाजीपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजापाकर में गंभीर लापरवाही की पुष्टि होने पर सख्त कार्रवाई : वैशाली DM
वैशाली DPRO प्रेस रिलीज जारी करके शनिवार को रात लगभग 8:00 बताया दवाओं के अनुचित निष्पादन के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर विस्तृत जांच कराई गई। जांच में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, राजापाकर में गंभीर लापरवाही की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मी के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक एवं विभागीय कार्रवाई की गई है।