पूरनपुर: गैस संकट से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर उठाए गए सवाल
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक दिन पूर्व जोगराजपुर में भी लोगों ने गैस की समस्या को लेकर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया था।उपभोक्ताओं का आरोप है कि इंडेन गैस एजेंसियों पर गैस बुकिंग के लिए निर्धारित नंबर डायल करने के बावजूद न तो ओटीपी प्राप्त हो रहा है।