हरदा: गोंदागांव गंगेश्वरी घाट पर नाव संचालन में लापरवाही, हादसे का खतरा
Harda, Harda | May 28, 2026 हरदा। जिले के गोंदागांव गंगेश्वरी घाट पर नाव संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। घाट पर नावों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर नदी पार कराई जा रही है, जबकि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लाइफ जैकेट उपलब्ध होने के बावजूद यात्रियों को पहनाई नहीं जा रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।