इटौंजा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नगर पंचायत महोना की नहर के पास सुबह डीसीएम और बाइक की टक्कर से हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।