भिंड नगर: वेतन न मिलने से नाराज़ सफाई कर्मचारियों ने किया नगर पालिका कार्यालय का घेराव
भिंड नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताते हुए बुधवार को कार्यालय का घेराव कर लिया। सफाई कर्मियों ने नगर पालिका अधिकारियों से जल्द वेतन भुगतान की मांग की।सफाई कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई की समस्या आ रही है