जौनपुर: कृषि विभाग के प्रांगण पॉलिटेक्निक से निकली गई रैली मिलेट्स के प्रति किया गया जागरूक जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी
आम जनमानस को मिलेट्स (श्री अन्न) की महत्ता से अवगत कराने एवं श्री अन्न के उत्पादन को बढावा देने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन सोमवार को किया गया। इस रोड शो रैली को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड एवं चेयरमैन जिला सहकारी फेडरेशन श्री धनंजय सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।