जौनपुर: गोसाईपुर बाजार चौराहा से तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सोमवार को पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान गोसाईपुर बाजार चौराहा से सरैया की तरफ जाने वाले रोड के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम धीरज बिन्द निवासी ग्राम इमलोपाण्डेय पट्टी थाना जफराबाद बताया तथा कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुई ।