जौनपुर: जगदीशपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
जलालपुर थाना क्षेत्र की लक्ष्मी देवी पत्नी राघवेंद्र प्रताप जलालपुर थाना क्षेत्र के कुकड़ोली गांव की रहने वाली है। लक्ष्मी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से सवार होकर जौनपुर शहर जा रही थी। जगदीशपुर के पास पहुँची थी तभी अचानक पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।