नौबतपुर: नौबतपुर में भीषण सड़क हादसा में हाईवा की टक्कर से बुजुर्ग की मौत,3 घायल
नौबतपुर थाना क्षेत्र के बादीपुर गांव के पास गुरुवार रात करीब 10 बजे NH-139 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जानीपुर निवासी 65 वर्षीय संजीवन राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक हाईवा छोड़कर फरार हो गया। घटना से