काराकाट थाना क्षेत्र के किसुयाडी गांव में गुरुवार सुबह एक करीब 9 बजे सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही छात्रा संजू कुमारी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम किया और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ग्रामीण को समझा बुझाकर सड़क पर से जाम हटवाया।