तुरकौलिया: तुरकौलिया नहर में मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार को एक निजी विद्यालय के चालक की डूबकर हुई मौत
तुरकौलिया नहर में बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार को एक निजी विद्यालय के चालक की डूब कर हुई मौत। तुरकौलिया सीओ बुधवार 1 बजे बताया कि मृत चालक की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के सवैया निवासी संतोष ठाकुर के रूप में हुई है। जो कवलपुर के एक निजी विद्यालय में मैजिक चलाता था। विद्यालय में सरस्वती पूजा हुई थी,पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान नहर में डूबा।