तुरकौलिया: माधोपुर अहिरटोली में ₹700 के लिए हुई मारपीट व गोलीबारी मामले में मंगलवार को दोनों पक्ष के 9 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी
माधोपुर अहिरटोली में 7 सौ रुपए के लिए सोमवार को हुई मारपीट व गोलीबारी मामले में दोनों पक्ष के 9 लोगो पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष मदन कुमार ने 4 बजे बताया कि मनीष कुमार के आवेदन पर 4 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। जबकि दूसरे पक्ष के कुंदन कुमार के आवेदन पर 5 लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। आगे बताया कि मामले की जांच की जा रही है।