पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध खनन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपी 2 वर्ष 9 माह से चल रहा था फरार। आरोपी को जेल भेजने की सूचना बुधवार रात 8 बजे मिली है।