गरौठा: गरौठा में करंट ने उजाड़ा सुहाग: लोहे के गेट से करंट लगने से 23 वर्षीय विवाहिता की मौत, डेढ़ साल का बेटा हुआ बेसहारा
झांसी के गरौठा थाना क्षेत्र के मथनिया गांव में लोहे के गेट में करंट आने से 23 वर्षीय नीरज देवी की मौत हो गई। नहाने के बाद कमरे में पहुंची नीरज गेट के संपर्क में आते ही करंट की चपेट में आ गईं और अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें सीएचसी गरौठा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका 18 माह का एक बेटा है। पुलिस ने शव को पो