परवलपुर: परवलपुर में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, जरूरत पर ही लोग घरों से निकल रहे हैं
परवलपुर प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। शुक्रवार कि दोपहर करीब 2 :30 बजे तापमान और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है, यहां तक कि कूलर और पंखे की हवा भी गर्म महसूस हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41°C दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से लगातार