हटा: हिन्दू सन्गठन सदस्यों ने आज सिविल अस्पताल हटा में श्रमदान कर साफ सफाई की
Hatta, Damoh | Sep 8, 2024 सिविल अस्पताल हटा में प्रत्येक रविवार को अस्पताल कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने सिविल अस्पताल हटा पंहुचकर अस्पताल परिसर में साफ सफाई की और स्वच्छयता अभियान चलाया,सदस्यों ने अस्पताल परिसर से गन्दगी को धोकर साफ किया जिसकी अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की,