सीतापुर: तंबौर इलाके में तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, 8 लोग हुए घायल
जनपद के तंबौर थाना क्षेत्र के छतनगुर गांव के पास तेज रफ़्तार ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो जाने से ऑटो में सवार आठ लोग जख्मी हुए थे सभी घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार जारी है।