नवगछिया: बिहपुर थाना पुलिस ने लत्तीपुर गांव से नशे की हालत में लोगों को धमका रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील यादव के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस मामले में बिहपुर थाना में कांड संख्या-172/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।