गिरिडीह: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद की जांच शुरू, मजदूरों की शिकायतें दर्ज; पाइपलाइन और शोषण के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी।
बालमुकुंद फैक्ट्री से मजदूरों को हटाने के मामले में उपायुक्त के निर्देश पर गठित जांच टीम ने गुरुवार को 12 बजे फैक्ट्री पहुंचकर शिकायतों की जांच की। एसडीएम धीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में एसडीपीओ, थाना प्रभारी, श्रम विभाग के अधिकारी, असंगठित मजदूर मोर्चा, भाकपा-माले के प्रतिनिधि और फैक्ट्री प्रबंधन शामिल हुए।