इगलास: इगलास में कारगिल शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Iglas, Aligarh | Jul 3, 2026 इगलास परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव तोछीगढ़ में कारगिल युद्ध के अमर शहीद एवं परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय ने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में खालूबार की दुर्गम चोटी पर अदम्य साहस का परिचय दिया।