गुरुवार की शाम करीब 7:45 बजे छतरपुर शहर में भीख मांगते दिखाई दिए कश्मीरी दो संदिग्ध युवकों को ट्रैफिक पुलिस जवानों ने रोककर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों सही जानकारी नहीं दे पाए, जिसके बाद ट्रैफिक प्रभारी के निर्देश पर उन्हें सिटी कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। TI अरविंद सिंह दांगी दोनों से विस्तृत पूछताछ कर रहे हैं।