सीकर जिले में पुलिस के बेड़े में बड़ा फेरबदल हुआ है।रविवार रात 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत ने एक आदेश जारी कर 29 पुलिस उप निरीक्षक व उप निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में जिले के कई स्थानों के थाना अधिकारी भी बदल दिए गए हैं।