इटावा: महाराजपुर खेड़ा के सामने ट्रक की टक्कर से कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में गिरी, वाहन से टकराने से बाल-बाल बचा परिवार
Etawah, Etawah | Dec 28, 2025 इकदिल थाना नेशनल हाईवे पर ग्राम महाराजपुर खेड़ा के सामने रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से इटावा की ओर जा रही एक कार ट्रक के 'कट' मारने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ विपरीत दिशा में पहुंच गई। इस दौरान कार सामने से आ रहे वाहन से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार सवार दम्पत्ति और बच्ची बाल बाल बच गए।