बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने 110 पुड़िया गांजा, 30 गोगो और 10 चिलम के साथ एक किराना दुकानदार को किया गिरफ्तार
सालिमपुर थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा किया है। पुलिस ने काला दियारा निवासी सह किराना दुकानदार भोला कुमार को किराना दुकान में गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों का भंडारण व बिक्री की सूचना के आलोक में छापामारी के दौरान 110 पुड़िया समेत कुल 1.008 किग्रा गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया