बख्तियारपुर: घोसवरी गांव के सामने अनियंत्रित बाइक सवार ने डायल 112 के वाहन को मारी टक्कर, वाहन चालक जख्मी
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के घोसवरी गांव के समीप एसएच-106 पर शनिवार की रात करीब 8 बजे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने डायल 112 के वाहन चालक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के समय डायल 112 की टीम रात्रि गश्ती में थी और वाहन सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान खुसरूपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा से बचने के प्रयास में सड़क किनारे पुलिस कर्मियों संग खड़े चालक