वल्लभनगर: डीएसटी और अम्बामाता पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी का भंडाफोड़ किया, 470 शीशियां जब्त, आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर जिले मे डीएसटी व अम्बामाता पुलिस ने गुरुवार शाम 7 बजे अवैध नशीली दवाइयो की तस्करी का भंडाफोड़ करके 470 शीशियां जब्त की। साथ ही तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर योगेश गोयल द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध चलाये जारहे अभियान मे उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व राजेश यादव वृताधिकारी के सुपरविजन में कार्रवाई की।