ऊंचाहार: रामचन्द्रपुर गाँव में करंट की चपेट में आया राजकीय पक्षी सारस, सपा नेता और टीम के सहयोग से बची जान
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामचन्द्रपुर गाँव में मानवीय संवेदना देखने को मिली है,दरअसल गाँव के पास राजकीय पक्षी सारस अचानक करंट की चपेट में आकर गम्भीर रुप से झुलस गया, जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता विकास मौर्य सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे ।जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों की टीम बुलाकर उसका इलाज कराया और वनविभाग की टीम के सुपुर्दगी में दिया है।