पंचकूला: इस बार 400 पार कर नरेन्द्र मोदी बनाएंगे तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार: मेयर कुलभूषण गोयल
मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि इस बार 400 पार कर नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक झटके में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया। प्रधानमंत्री मोदी के ही नेतृत्व में अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बना और रामलला विराजमान हो गए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है।