करेरा: करैरा में बस कंडक्टर और पुलिस की सतर्कता से 8 माह का मासूम सुरक्षित परिजनों को मिला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए जा रही बस में एक 8 माह के मासूम को बस कंडक्टर और पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। बस प्रभारी नरोत्तम चंदेल ने बताया कि ग्राम झिरी से एक युवक शराब के नशे में अपने 8 माह के बेटे को लेकर बस में चढ़ा। नशे की हालत में वह रास्ते में बच्चे को दो-तीन बार गिरा बैठा। इस पर नरोत्तम चंदे