सतना, 28 जून 2026। शासकीय सीएम राइज स्कूल, सतना की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए रविवार को प्रशासन द्वारा वैधानिक कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई दोपहर 11:00 बजे से 12:00 बजे के बीच राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नियमानुसार संपादित की गई।कार्यवाही को एसडीएम की मौजूदगी मे संयुक्त टीम ने मिल कर दिया अंजाम।